Asia Cup 2023 में पुरुषों के T-20 मुकाबले में आज नेपाला ने मंगोलिया के खिलाफ खेले गये मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 से ज्यादा रन, 273 रनों की सबसे बड़ी जीत, सबसे तेज शतक, सबसे तेज फिफ्टी के साथ ढेरों रिकॉर्ड इस मैच में बन गये। इस मैच में ऐसे रिकॉर्ड बने जिसके करीब कोई भी दिग्गज टीम या दिग्गज खिलाड़ी नहीं पहुं सका। आप भी देखें इस मैच में क्या-क्या हुआ और क्या-क्या हैरत अंगेज रिकॉर्ड बने।
पहली बार 300 रन – इससे पहले पुरुषों की टी20 पारी में किसी टीम ने 300 रनों का स्कोर नहीं बनाया था। एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ नेपाल का 3 विकेट पर 314 रन पहला उदाहरण है। इससे पहले टी20 का उच्चतम योग 278 था, जो 2019 में आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान द्वारा और 2019 में तुर्की के खिलाफ चेक गणराज्य द्वारा बनाया गया था। ये पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी उच्चतम योग था।
34 गेंदों में शतक – नेपाल के कुशल मल्ला ने अपना शतक 34 गेंदों में पूरा कर लिया। जो टी20 में सबसे तेज़ शतक है। 35 गेंदों का पिछला रिकॉर्ड संयुक्त रूप से डेविड मिलर, रोहित शर्मा और चेक गणराज्य के सुदेश विक्रमसेकरा के नाम था।
9 गेंदों में फिफ्टी- नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 9 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया। ऐरी की पारी में आठ छक्के और कोई चौका नहीं लगा। यह सभी टी20 में सबसे तेज़ अर्धशतक है, जिसने 12 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो संयुक्त रूप से युवराज सिंह, क्रिस गेल और हज़रतुल्लाह ज़ज़ई के पास था।
273 रनों की जीत- मंगोलिया के खिलाफ नेपाल की जीत का यह अंतर सबसे बड़ा है। यह सभी टी20 में रनों के लिहाज से सबसे ज्यादा अंतर है. पिछला सबसे बड़ा अंतर चेक गणराज्य की 2019 में तुर्की के खिलाफ 257 रन की जीत थी।
520 का स्ट्राइक रेट- 10 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी ऐरी ने 520 के स्ट्राइक रेट से पूरी की। टी20 में यह पहला उदाहरण है जब किसी बल्लेबाज ने 10 या उससे अधिक गेंदों की पारी में 500 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पिछला सर्वश्रेष्ठ 2016 जिम्बाब्वे की घरेलू टी20 प्रतियोगिता में माटाबेलेलैंड टस्कर्स के खिलाफ दस गेंद की पारी में मैल्कम वालर का 430 का स्ट्राइक रेट था।
26 छक्के– इस मैच में नेपाल के बल्लेबाजों ने कुल 26 छक्के लगाए। किसी टीम द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के। पिछला रिकॉर्ड 22 छक्कों का था। जो अफगानिस्तान ने 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ और वेस्टइंडीज ने इस साल की शुरुआत में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। ये 2018 में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में काबुल ज़वानन के खिलाफ बाल्ख लीजेंड बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए 23 छक्कों को पीछे छोड़ा।
19 वर्ष 206 दिन में शतक- मल्ला की उम्र बुधवार को 19 वर्ष 206 दिन थी। इस लिहाज से पुरुषों की टी20ई में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। सबसे युवा फ्रांस के गुस्ताव मैकेन हैं, जिन्होंने जुलाई 2022 में 19 साल के होने से पहले दो शतक बनाए।
56 प्रतिशत एक्स्ट्रा रन- मंगोलिया ने अपनी पारी में 41 रन बनाये जिसनें से 23 रन अतिरिक्त थे। यानी 56 प्रतिशत रन अतिरिक्त से आये। यह पुरुषों की T20 में अतिरिक्त रनों का उच्चतम अनुपात है। पिछला उच्चतम अनुपात 34.6% था, जो चीन ने इस साल की शुरुआत में थाईलैंड के खिलाफ बनाये थे। पारी के 26 रनों में नौ रन अतिरिक्त के थे।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand: चारा घोटाला में लालू की सजा बढ़ाये जाने पर अब दिसम्बर में सुनवाई, CBI ने की है 3.5 साल सजा बढ़ाने की मांग