न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
अरुणाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भारी बर्फबारी की चपेट में भारतीय सेना का गश्ती दल आ गया। गश्ती दल के 7 जवानों के लापता होने की खबर है। रविवार को सेना का गश्ती दल पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आ गया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी कि बर्फीले तूफान हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना गश्ती दल के कम से कम सात सैन्यकर्मी लापता हैं। घटना कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई है। जानकारी मिलने के बाद सेना ने खोज और बचाव दल ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सेना ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी के कारण मौमस खराब चल रहा है। सेना का गश्ती दल इसी कारण इसकी चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें: Punjab Election: माही गिल भाजपा में शामिल, बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी