आपकी योजना-आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम अब 24 सितंबर तक

आपकी योजना-आपकी सरकार (Apki yojna -Apki Sarkar)आपके द्वार कार्यक्रम जिसे  30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाना था, अब उसकी अवधि बढ़ा कर 24 सितंबर कर दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री भी नौ सितंबर से अलग-अलग जिलों के जिलास्तरीय कैंप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 सितंबर को साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में आयोजित (Apki yojna -Apki Sarkar) समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

इस बाबत कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम की अपार सफलता एवं जिलों में पंचायतों की संख्या अधिक होने कारण इस कार्यक्रम (Apki yojna -Apki Sarkar) को विस्तारित करते हुए अब इसे 30 अगस्त से 24 सितंबर तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जिलों में आयोजित शिविरों में मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण द्वारा भाग लिया जायेगा एवं विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित किया जायेगा।

किस जिले में कब है कार्यक्रम

9 सितंबर -धनबाद व गिरिडीह (दोनों जिलों के मध्य में)

10 सितंबर-पूर्वी सिंहभूम व प. सिंहभूम (दोनों जिलों के मध्य में)

11 सितंबर-गोड्डा व देवघर (गोड्डा में)

13 सितंबर- रामगढ़ व बोकारो (बोकारो में)

18 सितंबर-जामताड़ा व दुमका (जामताड़ा में)

20 सितंबर-गढ़वा व लातेहार (गढ़वा में)

21 सितंबर-कोडरमा व चतरा (चतरा में)

23 सितंबर-खूंटी व सिमडेगा (दोनों जिलों के मध्य में)

24 सितंबर-साहिबगंज (भोगनाडीह)

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : ‘एडवोकेट वेलफेयर फंड के सदस्य बनें और लाभ उठाएं’, सीएम Hemant Soren ने किया अधिवक्ताओं से आग्रह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *