अनुराग गुप्ता ने सम्भाला झारखंड डीजीपी का प्रभार, लॉ एंड ऑर्डर पर जोर देने की कही बात

Anurag Gupta took over the charge of DGP, emphasis will be on law and order

अनुराग गुप्ता झारखंड के 16वें डीजीपी बन गये हैं। अनुराग गुप्त ने राज्य के पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। इस संबंध में गृह , कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी की थी। पदभार ग्रहण करते हुए अनुराग गुप्ता ने झारखंड में  नार्कोटिक्स, वायलेंट क्राइम, महिला सुरक्षा और लॉ एंड आर्डर पर काम करने की बात कही है।

बता दें कि अनुराग गुप्ता एसीबी के भी डीजी हैं और डीजीपी के अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे। पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह का स्थानांतरण करते हुए उन्हें झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में अनुराग गुप्ता को प्रभार सौंपते हुए पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह ने इन्हें बधाई दी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: सितम्बर में ही झारखंड विधानसभा का चुनाव कराना चाहता है निर्वाचन आयोग! आखिर क्या है गणित?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *