रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की एक और कामयाबी, Time की Top 100 AI हस्तियों में शामिल

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे के क्षेत्र लगातार उपब्धियां हासिल कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि शामिल हो गयी है। Time ने AI की 100 हस्तियों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल है।

केंद्रीय रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को टाइम पत्रिका की AI 2024 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया है। पत्रिका ने का कहना है कि भले ही भारत ने अभी तक बाध्यकारी AI कानून नहीं बनाए हैं, लेकिन उसने AI पर वैश्विक भागीदारी की अध्यक्षता की है। पत्रिका वैष्णव के नेतृत्व में देश अगले 5 साल के अंदर सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए शीर्ष 5 देशों में से एक बनने की उम्मीद कर रहा है। बता दें कि भारत की AI पहल को ‘इंडियाAI मिशन’ के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। देश ने जुलाई में ग्लोबल इंडियाAI शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी, जिसमें 2,000 से अधिक AI विशेषज्ञ, ओपनAI और माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष लोग और 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

Time की सूची में कई भारतीयों के नाम भी हैं शामिल

Time की सूची में कई भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। गूगल के सुंदर पिचाई, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, अमेजन में AI के प्रमुख वैज्ञानिक रोहित प्रसाद, पेरप्लेक्सिटी के अरविंद श्रीनिवास, एब्रिज के सह-संस्थापक शिव राव, प्रोटॉन के प्रोडक्ट लीड अनंत विजय सिंह, भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी विनोद खोसला, अंबा काक और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रौद्योगिकी दूत अमनदीप सिंह गिल भी इस सूची में शामिल किये गये है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: सफल शिक्षकों की लिस्ट कर दी है जारी, JSSC अध्यक्ष ने सशरीर हाजिर होकर HC को बताया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *