ब्रिटिश संसद में एक और हिन्दुस्तानी, नाम शिवानी, लेबर पार्टी का गढ़ भी जीता, शपथ लेते समय हाथ में गीता

Another Indian in the British Parliament, name Shivani, Gita in hand while taking oath

ब्रिटेन 14 वर्षों बाद कंजरवेटिव पार्टी को बुरी तरह से हराकर सत्ता में आने वाली लेबर पार्टी की तो चर्चा है, लेकिन एक और बात की भी खूब चर्चा हो रही है। यह चर्चा है लेबर पार्टी के गढ़ को छीनने वाली शिवानी राजा की। लेबर पार्टी ब्रिटेन में 14 साल बाद प्रचंड जीत के साथ स्तता में वापस आयी है। कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री भी बन गये हैं। लेकिन लेबर पार्टी इस ऐतिहासिक जीत को धूमिल किया है एक भारतवंशी ने। लेबर पार्टी को एक सीट पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी अपनी 37 साल पुरानी लीसेस्टर ईस्ट सीट पर जीत दर्ज करने में असफल रही। भारतीय मूल की गुजराती बाला शिवानी राजा ने। 29 साल की शिवानी ने लीसेस्टर ईस्ट सीट पर लेबर पार्टी के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की है। जीत के बाद 10 जुलाई को उन्होंने शपथ ग्रहण की। उनका यह शपथ ग्रहण भी चर्चा में है। दरअसल, वह अपने हाथ में भगवद् गीता लेकर शपथ ग्रहण करने पहुंची थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। संसद में शपथ लेने के बाद शिवानी ने एक्स पर लिखा, ‘लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज संसद में शपथ लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर सच में गर्व है।’

शिवानी राजा ने कंजर्वेटिव पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ते हुए लीसेस्टर ईस्ट सीट पर एक और भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ जीत हासिल की है। बता दें कि लीसेस्टर ईस्ट सीट पर 1987 से लेबर पार्टी का कब्जा था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: बचपन के दोस्त कल बनेंगे हमसफर, अनंत और राधिका की शादी की तैयारी पूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *