अज्ञात वाहन ने मारी चम्पाई सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर, 1 जवान की मौत, 5 घायल

सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर मुडिया गांव के पास मंत्री चम्पाई सोरेन के स्कॉर्ट गाड़ी को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही चालक विनय कुमार वान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ,जबकि पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सभी जवान मंत्री चम्पाई सोरेन को उनके आवास जिलिंगगोडा में छोड़कर पुलिस लाइन लौट रहे थे। मृत जवान चाईबासा जिले के भोया गांव का रहने वाला है।दुर्घटना के बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें जमशेदपुर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।  मृत चालक के परिवार वाले अभी तक सदर अस्पताल नहीं पहुंचे है।

दो दिनों के दिल्ली प्रवास के बाद सरायकेला वापस लौटे पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें वाहन में सवार एक जवान की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य पांच जवान घायल हो गये। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब चम्पाई सोरेन को छोड़कर वाहन लौट रहे थे। सभी घायलों को टीएमएच में भर्ती करा दिया गया है। यह हादसा मुड़िया मोड़ के समीप हुआ है।

सरायकेला से मनीष कुमार लाल की रिपोर्ट/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: आरक्षण के कोटे में कोटे का विरोध, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भारत बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *