Amit Shah Nawda Visit :केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नवादा के हिसुआ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की अब नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। किसी भी कीमत पर समझाैता नहीं होगा। श्री शाह ने कहा कि जातिवाद का जहर घोलने वाले और जंगलराज के प्रणेता लालू यादव के साथ किसी कीमत पर राजनीतिक सफर तय नहीं करेगी। शाह ने नवादा वालों से पूछा कि मुझे बताओ कश्मीर हमारा है या नहीं, धारा 370 हटनी चाहिए थी या नहीं। जदयू वालों ने विरोध किया, यह तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहते थे। मोदीजी ने 370 हटाया। अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर बनना चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा (Amit Shah)कि कांग्रेस, जदयू, राजद, ममता सब इसका विरोध करते थे। मोदी जी ने एक दिन श्रीराम मंदिर का सुबह शिलान्यास कर दिया। मोदीजी ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर के पुनर्निर्माण का रास्ता बना दिया।बिहार वासियों को मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अबतक 1.61 करोड़ शौचालय बना चुके हैं। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है।
‘नीतीश ने कई लोगों को धोखा दिया’
अमित शाह (Amit Shah) ने पूछा कि बिहार की चालीस में चालीस सीटें मोदी जी को देंगे क्या? 2024 में मोदी जी की सरकार बनाएंगे। 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाएंगे, मोदी जी को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश ने कई लोगों को धोखा दिया है। यह भी कहा कि चुनावी सभा में साफ ऐलान- भाजपा कभी भी नीतीश के साथ न जाएगी, न साथ लेगी। 2024 के बाद महागठबंधन नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने सासाराम नहीं जा पाने के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज लौट आया है।
‘दंगा करने वालों को उलटा कर सीधा करने का काम कीजिए’
श्री शाह (Amit Shah)ने आगे कहा कि बिहारशरीफ-नालंदा में आग लगी है, सासाराम में आग लगी है। चार में चार सीटें दीजिए मोदी जी को 2024 में, 2025 में भाजपा की सरकार बनाइए। दंगा करने वालों को उलटा कर सीधा करने का काम कीजिए।
‘नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे बंद’
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि 2024 में मोदी जी की सरकार बनाएंगे। 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाएंगे, मोदी जी को जिताएंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं, किसी भी कीमत पर समझाैता नहीं होगा। नीतीश ने कई लोगों को धोखा दिया है। यह भी कहा कि चुनावी सभा में साफ ऐलान- भाजपा कभी भी नीतीश के साथ न जाएगी, न साथ लेगी। 2024 के बाद महागठबंधन नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने सासाराम नहीं जा पाने के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज लौट आया है।गृह मंत्री अमित शाह अपने भाषण में कहा कि बिहार सरकार अपने ही वजन से गिरने वाली है।
‘बिहार की 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है’
शाह ने कहा कि बिहार की 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। नवादा में भी कमल खिलने जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश को भाजपा कभी नहीं लेगी, ललन सिंह को भी स्पष्ट कह देना चाहता हूं भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। नीतीश जी पीएम बनने के मोह में राजद के साथ चले गए। मोदी जी ही बिहार में कानून व्यवस्था ठीक करेंगे।
‘अगले दौरे में सासाराम में ही सम्राट अशोक के सम्मेलन में जरूर आएंगे’
अमित शाह ने सासाराम में सभा नहीं होने पर अफसोस जताया और कहा कि अगले दौरे में सासाराम में ही सम्राट अशोक के सम्मेलन में जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के साथ जाने वाली सरकार बिहार में शांति कभी नहीं ला सकती है। नीतीश जी को सत्ता के गोद में बैठने को मजबूर किया। हमारी कोई मजबूरी नहीं है जनता के बीच में जाकर सत्ता में जाएंगे। तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। बिहार की जनता गलतफहमी में नहीं है।
बंगाल के तर्ज पर बिहार चल रहा है- गिरिराज सिंह
अमित शाह के संबोधन के पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने अभिवादन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाचार हो गए हैं। बंगाल के तर्ज पर बिहार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने कभी ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका। हमारे रामचंद्र के भूमि उत्सव में पथराव नालंदा में क्यों हुआ। नालंदा में ऐसी घटना क्यों हुई। इसका जवाब सीएम को देना होगा। किसी ने नहीं सोचा था कि राममंदिर बनेगा। किसी ने कभी सोचा नहीं था कि बनारस, केदारनाथ और महाकाल का कॉरिडोर बनेगा।
नालंदा, सासाराम में जानबूझकर कराया गया दंगा: सुशील मोदी
नवादा जिले के हिसुआ स्थित इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा में बीजेपी की ओर से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। मोदी ने कहा कि सासाराम में गृह मंत्री अमित शाह को जाने से रोकने के लिए जानबूझकर दंगा कराया गया। कल रात में भी बम विस्फोट हुआ, जिसमें छह लोग घायल हुए। बिहार शरीफ में कर्फ्यू की स्थिति है। तीन दिनों से बिहार शरीफ हिंसा की आग में जल रहा है। लेकिन नीतीश न तो सासाराम के दंगे को रोक पाए न ही नालंदा के दंगे को।मोदी ने सीएम नीतीश से सवाल पूछा कि क्या रामनवमी पर जुलूस निकालना गुनाह है? क्या जय श्री राम का नारा लगा कर जुलूस में घूमना गुनाह है? उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आपसे बिहार नहीं संभलता है तो बोलिए नरेंद्र मोदी को। पीएम मोदी बिहार को संभालने के लिए तैयार हैं।
बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है-विजय कुमार सिन्हा
हिसुआ की जनसभा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। बिहार के नवादा में पांच लोगों की हत्या हुई थी। उस हत्या को आत्महत्या बताया गया और इस मामले की कोई जांच नहीं की गई। बिहार में भ्रष्टाचार के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने सरकार बनाई है।
गोलीबारी और बमबारी कर रहे हैं, उन्हें देश छोड़ कर जाना होगा- राकेश सिन्हा
नवादा पहुंचते ही मंच से ही राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा में जो लोग गोलीबारी और बमबारी कर रहे हैं, उन्हें देश छोड़ कर जाना होगा। आपको बता दें कि नवादा जिले के इंटर विद्यालय हिसुआ के मैदान में संबोधन के दौरान राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने यह विवादित बयान दिया है।
ये भी पढ़ें : 100 करोड़ के मिड डे मील घोटाले का आरोपी Sanjay Tiwari फरार, ED और रांची पुलिस तलाश में जुटी