Women’s Test: भारत बेटियों का कमाल, बना डाला 600 रन का विश्व रिकॉर्ड

Women's Test: Amazing performance by Indian daughters, created a world record of 600 runs

एक तरफ भारतीय टीम T20 World Cup में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल की जंग जीतने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमाल कर रही है। भारतीय महिला टीम ने एक अविश्वसनीय वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर विश्व क्रिकेट को अपना ताकत दिखलाई है। वुमेंस टेस्ट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भी टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ते हुए  115 ओवरों की बल्लेबाजी में 5 विकेट खोकर 603 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी है। बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ फरवरी में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 575 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी, यह अब तक का महिला टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर था, लेकिन भारतीय महिला टीम इससे आगे निकल गयी है।

रिकॉर्ड बनाने में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का कमाल

भारतीय महिला टीम ने जो उपलब्धि हासिल की है, इसमें भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी का विशेष योगदान रहा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 292 रनों की जो मजबूत आधारशिला रखी, उसके बाद भारत ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। अपनी इस साझेदारी में दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ा। महिला टेस्ट क्रिकेट में अब यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाजों किरन बलूच और साजिदा शाह ने 2004 में 241 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की थी। मंधाना ने 161 गेंदों पर 149 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 1 छक्का शामिल था, जबकि वर्मा 205 रन बनाकर नाबाद रहीं।

शेफाली वर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा ने 15 चौके और 2 छक्के लगाते हुए अपनी डबल सेंचुरी पूरी की। शेफाली अब महिला टेस्ट में शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। मिताली राज ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 19 वर्ष और 254 दिन की उम्र में शतक बनाया था, जबकि शेफाली वर्मा ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 वर्ष और 152 दिन की उम्र में यह कारनामा किया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: T20 WC Final: दक्षिण अफ्रीका टीम फाइनल जीतती है तो भारत को होगी कितनी खुशी?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *