समाचार प्लस
Breaking झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर

Jharkhand शिक्षा विभाग की गजब की लापरवाही, मंत्री महीनों पहले गुजर गये, साइट पर अब भी ‘जिंदा’

Amazing negligence of Jharkhand Education Department, picture still on former minister's site

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह आपको पता तो चल ही गया होगा कि आज सूबे के शिक्षा मंत्री रहे दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया है। हो सकता है शिक्षा विभाग भी उन्हीं को मिल जाये। लेकिन आपको हम एक हैरतअंगेज बात बताने जा रहे हैं। वह यह कि आप झारखंड के शिक्षा विभाग की साइट पर जायें वहां जगरनाथ महतो की तस्वीर अब भी शोभा बढ़ा रही है। जगरनाथ महतो के गुजरने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा विभाग देख रहे हैं, उनकी तस्वीर तो वहां रहेगी। जगरनाथ महतो की तस्वीर वहां क्या कर रही है। क्या इस ओर सरकारी महकमे का ध्यान नहीं गया?

यह भी पढ़ें: बिहार में भी होगा महाराष्ट्र वाला ‘खेला’? भाजपा 122 के आंकड़े के जोड़-तोड़ में लगी!