न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने कई बार फोन कर उन्हें धमकाया है। साथ ही उनके एक बड़ी रकम की मांग भी की। अन्यथा जान से मारने की बात कही। इस घटना के बाद उनके ऑफिस समेत केन्द्रीय मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। धमकी भरा यह फोन उनके नागपुर स्थित कार्यालय में आया। धमकी मिलने के बाद आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की लगातार कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी के ऑफिस में पहला फोन 11:29 बजे, दूसरा फोन 11:35 बजे तीसरा फोन 12:32 बजे तीसरा फोन आया था। इन्हीं फोन कॉल्स में केन्द्रीय मंत्री से रंगदारी भी मांगी गयी और जान से मानरने की धमकी भी दी गयी। फोन कॉल्स के बीच में ही महाराष्ट्र पुलिस को इसके बारे में जानकारी दे दी गयी। पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। फोन करने वाले ने दाऊद इब्राहिम का नाम लेते हुए केंद्रीय मंत्री से 100 करोड़ रुपये मांगे।
अभी कुछ दिनों पहले झारखंड के दुमका में सड़क निर्माण में लगे एक ठेकेदार से 5.7 करोड़ की रकम की मांग की गयी थी। आज तो हद हो गयी। सड़क विभाग के केन्द्रीय मंत्री से ही रकम की मांग कर दी गयी, वह भी जान की धमकी देते हुए।
यह भी पढ़ें: महेन्द्र सिंह धौनी के बाद झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खेलेंगे टेस्ट