समाचार प्लस
Breaking अपराध झारखण्ड फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Aman Shrivastava Arrested: झारखंड ATS के हत्थे चढ़ा कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव, एटीएस की टीम ने मुंबई में किया गिरफ्तार

Aman Shrivastava Arrested by jharkhand ats in mumbai

Aman Shrivastava Arrested: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां झारखंड एटीएस की टीम को बड़ा सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को झारखंड एटीएस की टीम रांची पहुंची है। गिरफ्तार अमन श्रीवास्तव के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में कई मामले दर्ज हैं।

Aman Shrivastava Arrested by jharkhand ats in mumbai

दरअसल, कुख्यात अमन श्रीवास्तव झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। झारखंड के 6 जिलों रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा में अमन श्रीवास्तव (Aman Shrivastava Arrested) का गिरोह काफी सक्रिय था। रेलवे कोयला साइडिंग पर इस गिरोह का काफी दबदबा था। इसके साथ ही यह गिरोह बड़े कारोबारियों से रंगदारी भी वसूल करता था।

पिछले साल झारखंड एटीएस थाने में अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस केस में अमन श्रीवास्तव और उसके परिवार के सदस्यों समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उसी समय से एटीएस की टीम अमन को तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि वह मुंबई में रह रहा है। इसके बाद झारखंड एटीएस की टीम मुंबई पहुंची और उसे धर दबोचा।

इसे भी पढें: BJP की पकड़ से फिसल रहे हैं राज्य! एक साल में तीन राज्यों की सत्ता गंवाई 

Related posts

Jharkhand: राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमन्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Pramod Kumar

Karnataka Elections: शिवकुमार को सीएम पद नहीं मिलने से नाराज सांसद भाई ने बोल दिया- देखेंगे आगे क्या करना है

Pramod Kumar

केरल में Corona से हालात बिगड़े, क्या देश में तीसरी लहर का जिम्मेदार बनेगा ?

Manoj Singh