भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह का आयात किया बंद, जानें पाकिस्तान से क्या-क्या वस्तुएं आती थीं भारत!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पर एक के बाद एक कड़ी कार्रवाइयां कर रहा है। इसी कड़ी में भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के आयात पर रोक लगा दी है। भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

इस संबंध में भारत सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना में कहागया है, “अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।” यह प्रतिबंध विदेश व्यापार नीति- 2023 में नये प्रावधानों अनुरूप किया गया है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस अधिसूचना में स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है। इसे विदेश व्यापार नीति (FTP) में जोड़ा गया नया खंड ‘पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध’ के अंतर्गत दर्शाया गया है। आदेश में कहा गया है कि अब प्रतिबंध में कोई छूट केवल भारत सरकार की विशेष स्वीकृति के बाद ही दी जाएगी।

इस आदेश के जारी होने के बाद भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों और भारतीय झंडे वाले जहाजों के पाकिस्तानी बंदरगाहों पर जाने पर रोक लगाई है।

पाकिस्तान से भारत क्या-क्या होता था आयात?

  • सीमेंट: पाकिस्तान भारत को सीमेंट निर्यात करता था।
  • जिप्सम: जिप्सम भी पाकिस्तान से आयात किया जाता था।
  • फल: पाकिस्तान से विभिन्न प्रकार के फल भारत में आयात किए जाते थे।
  • तांबा: तांबा भी पाकिस्तान से आयात किया जाता था।
  • सेंधा नमक: सेंधा नमक पाकिस्तान से आयात होने वाला एक अन्य महत्वपूर्ण उत्पाद था।

2019 के पुलवामा हमले के बाद से इसमें काफी गिरावट आई थी, जब भारत ने पाकिस्तानी उत्पादों पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में भारत के कुल आयात में पाकिस्तान का हिस्सा 0.0001 प्रतिशत से भी कम था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  आईपीएल में अब प्वाइंट कटवा टीमें खिलायेंगी गुल, कर सकती है किसी भी बत्ती गुल