AJSU Samajik Nyay March: रांची : झारखंड की वर्तमान सरकार और उनकी नीतियों के खिलाफ आजसू पार्टी सामाजिक न्याय की मांग के साथ सामाजिक न्याय मार्च निकला. बापू वाटिका मोरहाबादी से हरमू मैदान तक पैदल मार्च (AJSU Samajik Nyay March) किया गया.
इसी को लेकर झारखंड राज्य के सभी जिलों से सैकड़ों की संख्या में रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं का महाजुटान हुआ, जिसका नेतृत्व पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने की. बता दें कि रांची के मोराबादी बापू वाटिका से हरमू मैदान तक न्याय मार्ग किया गया जिसमें लोगों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए.
इस सामाजिक न्याय मार्च में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत के मुताबिक आजसू पार्टी ने अप्रैल महीने को सामाजिक न्याय महीना के रूप में मना रही है जिसके तहत जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. जिला स्तर पर कार्यक्रम होने के बाद सामाजिक न्याय मार्च का समापन राजधानी रांची में होगा. .
मार्च के जरिए 7 सूत्री मांग
सामाजिक न्याय मार्च के जरिए आजसू पार्टी राज्य में अपनी ताकत का अहसास कराने की कोशिश में जुटी है. जिसको लेकर हजारों कार्यकर्ता रविवार को राजधानी की सड़कों पर उतरे . पार्टी ने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए इस मार्च के जरिए 7 सूत्री मांग रखी है. जिसके तहत खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति, जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण, पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थी उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करना, सरना धर्म कोड, बेरोजगारों को रोजगार, झारखंड के संसाधनों की लूट बंद करने तथा झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश सामाजिक न्याय मार्च के जरिए की गई है .
ये भी पढ़ें : Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में गैस लीक से 11 लोगों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा, ड्रोन से भी जांच