झारखंड सरकार TB के बाद अब इन मरीजों को देगी 500 रूपए, जानिए सबकुछ

झारखंड में हेमंत सरकार Jharkhand government’s scheme for leprosy patients के तहत कुष्ठ के मरीजों को हर महीने पौष्टिक भोजन के लिए सरकार ₹500 देगी। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद सरकार ने 400 मरीजों के साथ इसकी शुरुआत की। कुष्ठ के मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है। सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर कुष्ठ के रोगियों की तलाश कर रहे है। पुराने मरीजों के 12 महीने और नये मरीजों को 6 महीने तक चलने वाले उपचार के दौरान हर महीने 500 रुपये दिये जायेंगे। झारखंड में कुष्ठ रोग का बोझ कम करने और विकलांगता को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।