समाचार प्लस
Breaking देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर बिहार

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में टूटा ‘तीर’, उपेंद्र कुशवाहा का अब नया ठिकाना उनकी नयी पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’

After Maharashtra 'Teer' breaks in Bihar, Kushwaha's new party 'Rashtriya Lok Janata Dal'

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

महाराष्ट्र के उद्धव गुट के हाथ से तीर-कमान निकलने के बाद आज बिहार में नीतीश के हाथ से भी ‘एक तीर’ निकल गया। लम्बे समय से चल रही तल्खी केबाद आखिर कार उपेंद्र कुशवाहा की राहें नीतीश और जदयू से अलग हो गई हैं। इस बात की सम्भावना तो पहले से थी, आज ऐसा हो भी गया। उपेन्द्र कुशवाला ने जदयू से इस्तीफा देने के बाद अलग राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।

कुशवाहा बना रहे नयी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल

उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देने के साथ ऐलान किया कि वह विधानपरिषद से भी इस्तीफा दे देंगे। इस्तीफा देने से पहले दो दिनों के मंथन के बाद नयी पार्टी बनाने फैसला हुआ। बैठक में सिंबल और पार्टी के नाम के लिए उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया गया और उन्होंने नई पार्टी का नाम ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ की घोषणा कर दी। उपेन्द्र कुशवाहा नयी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह ऐलान कर दिया है कि वह विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा देगें।

नयी पार्टी बनाने की वजह भी बतायी उपेन्द्र कुशवाहा ने

नयी पार्टी का ऐलान करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने यह बताया कि उन्हें नई राजनीतिक पार्टी बनाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि मुझे जदयू के कार्यकर्ता अपनी परेशानी बता रहे थे। साथी नेताओं से मैंने बेचैनी को लेकर चर्चा की. दो दिनों तक मंथन के बाद यह फैसला लिया है।नीतीश कुमार को जनता ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन वह अपनी जिम्मेदारियों से भटक गये हैं। कुशवाहा ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार को जनता सने उम्मीदों के साथ सत्ता सौंपी। लोगों में एक उम्मीद जगी।  शुरू में नीतीश कुमार ने अच्छा काम भी किया, लेकिन अंत में काम बहुत बुरा हुआ। आज जो हो रहा है,  जदयू के लिए बहुत बुरा हो रहा है। उपेन्द्र कुशवाहा राजद पर भी निशाना साधने से नहीं चूके।

यह भी पढ़ें:  BIG BREAKING: JDU से उपेन्द्र कुशवाहा ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल

Related posts

India Open Badminton 2022: Lakshya Sen ने जीता इंडिया ओपन का खिताब, सात्विक-चिराग को भी मिली कामयाबी

Sumeet Roy

Pooja Sighal और CA Suman Kumar की बढ़ी न्यायिक हिरासत की अवधि, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी सुनवाई

Sumeet Roy

छोटे पर्दे की वो Actresses जिनके Style के कायल है लोग

Sumeet Roy