अडाणी फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण
सोहराय पर्व के अवसर पर गोड्डा के पेटवी संथाली गांव में एक भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अडाणी पावर प्लांट के स्टेशन हेड रमेश झा, ऑपरेशन हेड श्री प्रसून चक्रवर्ती के साथ बक्सरा पंचायत के पूर्व मुखिया हेमंत मंडल व अडाणी पावर प्लांट के विभिन्न विभाग प्रमुखों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने इन अतिथियों का पारंपरिक और गर्मजोशी भरा स्वागत किया। रमेश झा ने कहा, “सोहराय पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। अडाणी फाउंडेशन समूह का प्रयास है कि हम न केवल सामाजिक विकास में योगदान दें, बल्कि स्थानीय संस्कृति को भी प्रोत्साहित करें।”
इस अवसर पर अडाणी फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अडाणी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव का उद्देश्य आदिवासी समुदाय की परंपराओं का सम्मान करना और उनके साथ संबंधों को सुदृढ़ करना था। इस तरह के आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का माध्यम है, बल्कि अदाणी समूह और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को भी और मजबूत करता है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: 4.99 लाख के नकली नोटों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कैसे किया रैकेट का पर्दाफाश देखें वीडियो