नाव की सवारी से नयी जिन्दगी की शुरुआत, रात को शादी, नौका से विदाई, देखें वायरल वीडियो

A new life begins with a boat ride, marriage at night, farewell on a boat

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन नाव पर सवार होकर विदा हो रही है। शादी के समय दुल्हन ने अपनी जिन्दगी के लिए काफी हसीन सपने संजोये होंगे। शादी होगी तो ये होगा, वो होगा, नयी जिन्दगी का पहला सफर ऐसा होगा। लेकिन सब कुछ ऊपर वाला ही तय करता है, फिर उस पर कोई वश नहीं चलता। ऐसा ही हुआ बिहार के किशनगंज की इस दुल्हन के साथ यह वाकया किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के सिंघिमारी पंचायत अंतर्गत कनकई के पलसा घाट की है। यहीं से दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर नाव पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। दरअसल, बिहार में बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दूसरा कोई उपाय नहीं होने के कारण नाव की सवारी मजबूर थी। सड़कें पानी में डूबी, लाने-ले जाने का एक मात्र साध चचरी पुल बह गया, ऐसे में दूल्हा को अपनी दुल्हन के साथ नाव से नदी पार करना पड़ा।

नाव की इस सवारी के लिए भी दुल्हा-दुल्हन को लम्बा इन्तजार करना पड़ा था, लेकिन बारिश की वजह से नाव का परिचालन बंद था। घंटों बाद जब बारिश थमी तो नाव चली और दूल्हा-दुल्हन नाव में सवार हो कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  Jharkhand: हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, हाई कोर्ट से मिली जमानत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *