मौत के 7 मिनट बाद शख्स हुआ फिर से जिन्दा! चंद्रमा पर गया और अंतरिक्ष में उल्कापिंडों को देखा

image source: social media

Man die for 7 minutes: मृत्यु के बाद जीवन तक के बीच क्या होता है,  वह गूढ रहस्य बना हुआ है। मगर  ब्रिटेन के  एक शख्स  शिव ग्रेवाल के मरने के बाद उसके फिर से जिंदा हो उठने और इस दौरान जो उन्होंने देखा, उनके उस अनुभव ने सबको चकित कर दिया।  दरअसल इस व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई थी । डॉक्टरों ने उसे जीवित करने की  काफी कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हो सका। डॉक्टरों ने शख्स की जान बचाने के लिए सीपीआर भी दिया,लेकिन मगर हर उपाय विफल रहा। इसके बाद शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और उसे मुर्दा घर में भेज दिया। मगर इसके बाद ऐसा चमत्कार हुआ, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की होगी।

धड़कनें मरने के करीब 7 मिनट बाद फिर से चल पड़ीं

मृत घोषित किए जा चुके शख्स की धड़कनें मरने के करीब 7 मिनट बाद फिर से चल पड़ीं। यह देख डॉक्टर समेत अन्य सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद उसे फिर ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। हॉर्ट के ब्लॉकेज का ऑपरेशन किया गया और वह व्यक्ति दोबारा जीवित हो उठा।  व्यक्ति ने वह सबकुछ बताया जो हर इंसान जानना चाहता है।

मरने के बाद चंद्रमा और अंतरिक्ष की किया सैर

मरने वाले शख्स  ने बताया कि जब उसकी मौत हो चुकी थी तो इस दौरान उसने चंद्रमा और अंतरिक्ष की सैर की।(Man die for 7 minutes) वहां उसने उल्कापिंडों और चांद, सितारों को करीब से देखा। मरने के 7 मिनट बाद व्यक्ति की धड़कनें दोबारा वापस लौट आई थीं। उसने बताया कि इन्हीं सात मिनट में वह बहुत तेजी से चंद्रमा और अंतरिक्ष तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि उसने महसूस किया कि चीजें उनके शरीर से पूरी तरह से अलग हैं। यह ऐसा था जैसे वह एक शून्य में हों, लेकिन उन्होंने भावनाओं और संवेदनाओं को महसूस कर सकने की बात बतायी।

‘भारहीनता की स्थिति महसूस की’ 

मृत्यु के बाद जिन्दा होने के बाद के उनके एक्सपीरियंस(Man die for 7 minutes) के मुताबिक जब वह नीचे थे, तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनका कोई शरीर ही नहीं है। वह इस अनुभव की तुलना पानी में तैरने से करते हैं। उन्होंने कहा, “आप भारहीन महसूस करते हैं और भौतिक दुनिया से अलग हो जाते हैं।” उन्होंने दावा किया कि अपनी मरणोपरांत यात्रा में एक बिंदु पर वह चंद्रमा पर यात्रा कर रहे थे और उल्कापिंड एवं “पूरे अंतरिक्ष” को देख सकते थे।ग्रेवाल ने कहा कि मौत के बाद की हर चीज़ से ऐसा महसूस होता है कि बहुत सारी संभावनाएं थीं और यहाँ तक कि ईश्वर की ओर से प्रस्ताव भी थे। उन्होंने यहां तक ​​उल्लेख किया कि जाहिर तौर पर उन्हें अपने अगले जीवन की पेशकश की जा रही थी: “विभिन्न जीवन और पुनर्जन्म जो मुझे पेश किए जा रहे थे।

न्यूज़ डेस्क / समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

 ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में बसों से उतारकर 23 का नरसंहार, पहले पूछी आईडी फिर उतारा मौत के घाट

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *