Jharkhand: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, कब्र से निकाल कर शव के साथ दुष्कर्म!

क्या मानव इतना भी गिर सकता है कि वह पवित्र समझे जाने वाले शव की आबरू लूट ले। लेकिन ऐसा हुआ है। वह भी अपने झारखंड के धनबाद जिले में। राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगंज पंचायत से खबर आ रही है कि एक लड़की के साथ दो लड़को ने तब दुष्कर्म किया जब उसे पूरे सम्मान के साथ कब्र में दफना दिया गया था। लेकिन दो लड़कों के सिर पर ऐसा शैतान सवार हो गया कि उन्होंने लड़की के शव को कब्र से निकाल कर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। ऐसी कई घटनाएं पाकिस्तान में घटने की खबरें आती रही हैं, लेकिन ऐसा अब अपने देश में भी होने लगा है।

 

यह शर्मनाक मामला रविवार रात को प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार लड़की के शव को राजगंज क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफ़नाया गया था। इस नाबाद घटना घटना जैसे ही सामने आयी मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोश से भर उठे हैं। हंगामे की खबर के बाद राजगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी थाना पहुंचे और जांच-पड़ताल में शुरू कर दी।

 

धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Jharkhand: रांची के बापू वाटिका में छात्रों की लगेगी अदालत, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर बनायेंगे रणनीति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *