नोएल टाटा लेंगे रतन टाटा की जगह, बनाये गये टाटा ट्रस्ट के नये चेयरमैन

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की जिम्मेवारी कौन सम्भालेगा, उसका फैसला हो गया है। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टटा को टाटा ट्रस्क का नया चेयरमैन बनाया गया है। टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। टाटा ट्रस्ट की बैठक में टाटा ग्रुप की कई कम्पनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शामिल थे। उनकी उपस्थिति में सर्वसम्मति ये नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया।

बता दें नोएल टाटा ने 1999 में टाटा ग्रुप ज्वाइन किया था। इससे पहले रतन टाटा ने 1991 में टाटा समूह के चेयरमैन का पद संभाला और अपने परदादा द्वारा स्थापित इस कंपनी का नेतृत्व किया था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: ICC Test WC: मुल्तान में इंगलैंड बना सुल्तान, गजब का टेस्ट हारा पाकिस्तान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *