Haryana: भाजपा के योगेश कुमार को चित कर विनेश फोगाट ने जीता जुलाना का दंगल

कुश्ती के मैदान की रानी विनेश फोगाट राजनीति के दंगल की भी महारानी बन गयी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मंगलवार को हो रही मतगणना के बीच कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश कुमार को चित कर दिया है। 15 राउंड तक चली मतगणना के बाद फोगाट ने योगेश को 6,015 मतों से पराजित कर दिया। शुरुआती बढ़त बनाने के बाद फोगाट 7 राउंड तक योगेश से पीछे चल रही थीं। लेकिन उसके बाद उन्होंने जो बढ़त बनायी कि फिर योगेश कुमार उनके आसपास भी नहीं फटक सके। विनेश फोगाट को कुल 65,080 वोट मिले जबकि योगेश 59,065 वोट ला सके।

बता दें कि विनेश फोगाट की राजनीति में इंट्री पेरिस ओलम्पिक में मिली असफलता के बाद हुई थी। पेरिस में वजन कॉन्ट्रोवर्सी के बाद उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा था। उसके बाद भारत, विशेषकर हरियाणा में राजनीतिक ड्रामेबाजी के बाद विनेश फोगाट की राजनीति इंट्री हो गयी और उन्होंने पहले ही चुनाव में अपने निकटतम प्रतियोगी को चित कर राजनीति के दंगल की भी रानी बन गयी हैं।

हरियाणा में इस समय 90 विधानसभा सीटों की मतगणना चल रही है। जिसमें शुरुआत में पिछलने के बाद भाजपा तीसरी बार सरकार बनाती दीख रही है। भाजपा को इस समय तक 50 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। आईएनएलडी 2 सीटों पर आगे है, वहीं अन्य को 3 सीटों पर बढ़त है।

न्यूज डेस्क/  समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand में ईडी फिर ‘रेड’, खंगाले जा रहे रांची सीओ और धनबाद डीटीओ के ठिकाने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *