Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत ने रांची स्मार्ट सिटी में अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

झारखंडवासियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को एक और सौगात दी है। राज्य के मरीजों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। 310 बेड इस इस मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पीटल के बन कर तैयार होने के बाद यहां कई रोगों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में होगा। अस्पताल के शिलान्यास के वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, झारखंड के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा अपोलो अस्पताल इंटरप्राइज की एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन डॉक्टर प्रीता रेडी उपस्थित थे।

अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की क्या होंगी विशेषताएं?

अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हृदय विज्ञान सहित 50 से ज्यादा रोगों का निदान सम्भव हो सकेगा जिनमें गैस्ट्रोसाइंसेज, न्यूरो साइंसेज, रीनल साइंसेज, ऑर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आंकोलॉजी, आपातकालीन और आघात से बचाव शामिल है। साथ ही अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सिटी स्कैन, पीएफटी इत्यादि की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

अपोलो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बारे में

  • अस्पताल का निर्माण रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में 2.75 एकड़ जमीन पर हो रहा है।
  • इस अस्पताल को रांची नगर निगम की ओर से निःशुल्क जमीन उपलब्ध करायी गयी है।
  • अस्पताल में 310 बेड की व्यवस्था होगी।
  • यहां हमेशा अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर के साथ सुसज्जित आईसीयू तैयार रहेगा।
  • इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध रहेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह का झारखंड में NCR लागू करने का दावा, राजनीतिक बवाल मचना तय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *