सीएम हेमंत ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई की तबीयत पर जतायी चिंता, स्वस्थ होने की कामना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की रविवार अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनको टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चम्पाई सोरेन जब साहिबगंज दौरे पर थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद यह दौरा रद्द कर दिया गया।  जानकारी के अनुसार मधुमेह की बीमारी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है।

चम्पाई सोरेन की तबीयत बिगड़ने की खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हेमंत सोरेन ने X पर एक पोस्ट किया है। सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा-

मरांग बुरु से चंपई दा को जल्द स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूँ।

साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

फिलहाल चम्पाई सोरेन को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चम्पाई सोरेन ने X पर पोस्ट कर अपने सभी शुभेच्छुओं का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-

ईश्वर तथा पुरखों की कृपा, डॉक्टरों के अथक प्रयास और आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

शुभेच्छाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद !

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: क्या के.चु.आ. के नियमों का सही से हो रहा पालन, सीएम हेमंत ने सभी डीसी को दिया निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *