कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद CM Hemant Soren ने खुद गाड़ी चलाकर उठाया नयी सड़क का लुत्फ, पत्नी Kalpana Soren भी थीं मौजूद

Kantatoli Flyover Hemant Soren

Kantatoli Flyover Hemant Soren: राजधानी रांची वासियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाई ओवर की सौगात दे दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 224.94 करोड़ की लागत से बने कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया. कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद CM Hemant Soren ने खुद गाड़ी चलाकर नई सड़क का लुत्फ़ भी उठाया. गाड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं.

फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है. उद्घाटन अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. मुख्यमंत्री मंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कांटाटोली फ्लाई ओवर की शुरुआत हो जाने के बाद रांची और रांची आने वाले लोगों को काफी सहूलियत हो जायेगी. कांटाटोली फ्लाई ओवर रांची वासियों को जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत भी दिलायेगा. बता दें कि कांटाटोली फ्लाई ओवर की परिकल्पना 2016 में की गयी थी, लेकिन इसकी शुरुआत होने के बाद कई अड़चनों के बाद आखिर कार आठ साल का लम्बा रांची वासियों का इन्तजार खत्म हो गया है. अब रांची वासी रातू रोड में बनने वाले फ्लाई ओवर के कम्प्लीट होने का इन्तजार कर रहे हैं. ताकि शहर को जाम की समस्या से निजात मिल सके.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाई ओवर की सौगात देने के साथ ही पथ निर्माण से सम्बंधी ढेरों परियोनजाओं का भी शिलान्यास किया.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर सीएम हेमंत ने रांचीवासियों को दी कांटाटोली फ्लाई ओवर की सौगात

Kantatoli Flyover Hemant Soren

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *