नवरात्रि पर सीएम हेमंत ने रांचीवासियों को दी कांटाटोली फ्लाई ओवर की सौगात

3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

नवरात्रि के मौके पर राजधानी रांची वासियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाई ओवर की सौगात दे दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 224.94 करोड़ की लागत से बने कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया। फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है। उद्घाटन अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री मंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कांटाटोली फ्लाई ओवर की शुरुआत हो जाने के बाद रांची और रांची आने वाले लोगों को काफी सहूलियत हो जायेगी। कांटाटोली फ्लाई ओवर रांची वासियों को जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत भी दिलायेगा। बता दें कि कांटाटोली फ्लाई ओवर की परिकल्पना 2016 में की गयी थी, लेकिन इसकी शुरुआत होने के बाद कई अड़चनों के बाद आखिर कार आठ साल का लम्बा रांची वासियों का इन्तजार खत्म हो गया है। अब रांची वासी रातू रोड में बनने वाले फ्लाई ओवर के कम्प्लीट होने का इन्तजार कर रहे हैं। ताकि शहर को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाई ओवर की सौगात देने के साथ ही पथ निर्माण से सम्बंधी ढेरों परियोनजाओं का भी शिलान्यास किया।

3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य को 3264 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। इनमें 27 योजनाएं जिनकी कुल लागत राशि 2471.90 करोड़ है, का शिलान्यास किया। इनमें सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर और सहजानंद चौक, कांके रोड फ्लाईओवर का भी शिलान्यास भी शामिल है।साथ ही चार योजनाएं जिनकी कुल लागत 792.10 करोड़ है का उद्घाटन किया।

  • -कांटा टोली फ्लाईओवर का उद्घाटन
  • -बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर फोन लेन स्मार्ट पथ का उद्घाटन
  • -कांके चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन पथ धनबाद का उद्घाटन
  • – पुनर्निमित अनगड़ा-हाहे, राहे पथ का उद्घाटन

आधारशिला रखे जाने वाले फ्लाईओवर और सड़क

  • -सहजानंद चौक से जज कॉलानी तक फोर लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण (लागत 430.75 करोड़)
  • -बहुबाजार से पटेल चौक कनेक्टिंग फ्लाईओवर का निर्माण (लागत 213.35करोड़)
  • -धनबाद जिले में मटकुरिया फ्लाईओवर का निर्माण (लागत 256.54 करोड़)
  • -गोला-मुरी फोर लेन सड़क (लागत 333.17 करोड़)
  • -भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी पथ में स्वर्णरेखा नदी पर फोन लेन पुल निर्माण (लागत 77.77 करोड़)
  • -अन्य पथों एवं आरओबी निर्माण कार्य (लागत 713.49 करोड़)

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *