Women’s T20 WC: पहली खिताबी जीत की उम्मीदों के साथ भारतीय बालाएं आज करेंगी शुरुआत

भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से, 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से महामुकाबला

महिला आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे दिन भारतीय महिला टीम आज अपना पहले मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड की महिला टीम के साथ है। भारतीय महिला टीम यह खिलाब कभी नहीं पायी है। यह दबाव ही सही, भारतीय टीम इस बार खिताबी जीत की उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी उम्मीद जतायी है कि यूएई में आयोजित आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम कड़ी मेहनत कर रही है। बता दें कि महिला आईसीसी टी20 विश्व कप पर आस्ट्रेलिया ने 6 बार कब्जा जमाया है। इसके बाद इंगलैंड और वेस्ट इंडीज यह टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। लेकिन भारतीय टीम कभी यह टूर्नामेंट नहीं जीत पायी है।

भारतीय महिला टीम को इस बार ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम दुनिया की नंबर 3 रैंकिंग वाली टीम है। जबकि उसके सामने न्यूजीलैंड नंबर 4 रैंकिंग वाली टीम है। इसलिए दोनों टीमों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण मुकाबला है। क्योंकि ग्रुप ए से कोई दो ही टीम नॉकआउट चरण में पहुंचेगी। हालांकि अपना पहला मैच जीतने के बाद पाकिस्तान भी खुद को बेहतर स्थिति में महसूस कर रही होगी।

भारत और न्यूजीलैंड की क्षमता की बात करें तो अभ्यास मैचों के दौरान भारत ने अच्छा प्रदर्शन कर उम्मीदें जतायी हैं, क्योंकि उसने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका पर प्रभावशाली जीत दर्ज की। जबकि न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका से तो जरूर जीती, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उसने मैच गंवा दिया था। हालांकि दोनों टीमों के पास मजबूत टॉप ऑर्डर है। भारतीय टीम की जिम्मेवारी स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा जैसी खिलाड़ी सम्भालेंगी। न्यूजीलैंड के पास सूजी बेट्स और अमेलिया केर मजबूत खिलाड़ी हैं। भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप में काफी गहराई है। देखा जाये तो दोनों टीमों के पास कुछ अच्छे गेंदबाजी विकल्प हैं, जिसमें स्पिन गेंदबाजी की अहम भूमिका हो सकती है।

इस मुकाबले के बाद भारतीय महिला टीम का मुकाबला पाकिस्तानी की महिला टीम के साथ होगा। पाकिस्तान की महिला टीम श्रीलंका से अपना पहला मैच जीत कर आत्मविश्वास के साथ भारतीय महिला टीम से मुकाबला करेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची का डीसी बनाये जाने पर जतायी नाराजगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *