रोटी, बेटी और माटी बचाना है, झारखंड में परिवर्तन लाना है – पीएम मोदी

‘झामुमो-कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार आदिवासी विरोधी’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड दौरे पर हजारीबाग में भाजपा की परिवर्तन महारैली में झामुमो और कांग्रेस की सरकार पर खूब जमकर बरसे। इससे पहले पीएम मोदी ने आयोजित कार्यक्रम में झारखंड समेत देशभर के आदिवासियों के लिए 83,300 करोड़ की सौगात दी। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ‘आदिवासी मेले’ में पहुंचे। वहां पर पीएम मोदी ने परिवर्तन महारैली के समापन समारोह को सम्बोधित किया और आदिवासी समूह से संवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया। पीएम ने 1925 में महात्मा गांधी के हजारीबाग आगमन को भी स्मरण किया। पीएम मोदी ने मंच से भगवान बिरसा मुंडा को भी नमन किया।

पीएम मोदी ने आदिवासियों का हितैषी बताते हुए कहा कि झारखंड के साथ बीजेपी का विशेष रिश्ता बना है। इसलिए झारखंड बार-बार बुलाता है। झारखंड जब भी बुलाता है, मैं दौड़ा चला आता हूं। झारखंड से मेरा दिल का रिश्ता है। पिछली बार मौसम ने आपसे रोकने की कोशिश की फिर भी आपके दर्शन के लिए मैं आया था और इस मौके पर 6 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी थी। इसीलिए आपका आशीर्वाद लेने के लिए फिर आया हूं। आपका आशीर्वाद मेरे लिए खजाना है। पीएम ने आदिवासी प्रेम का इजहार करते हुए कहा कि झारखंड को 80 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात इसीलिए दी कि आदिवासी भाई-बहनों का विकास हो गया। आदिवासी इलाके विकास कर सकें।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के आदिवासियों का विकास नहीं करने को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के आदिवासी समाज की पहचान मिटा दी। झारखंड में भी आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ। पीएम ने कहा कि परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। पीएम ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी पहचान के लिए कई काम किये। भाजपा ने आदिवासी म्युजियम अभियान की शुरुआत की थी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का मकसद भी आदिवासी समाज का उत्थान करना। आने वाले दिनों में झारखंड में ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर बनाये जायेंगे। जिससे ग्रामीणों के साथ युवाओं को रोजगार मिलने में मदद मिलेगी। पीएम ने कहा कि भाजपा ने ही 15 नवम्बर को भगवान बिरसा के जन्म दिवस पर जनजातीय गौरव दिवस शुरू किया था।

पीएम ने झामुमो पर भी जमकर किये प्रहार

पीएम मोदी झामुमो को भी आड़े हाथ लेने से नहीं चूके। केन्द्र सरकार दिन-रात झारखंड के विकास में लगी हुई है, लेकिन यहां झामुमो और उसकी सहयोगी पार्टियों से बनी सरकार विकास को पटरी से उतारने पर तुली हुई है। इसलिए झारखंड में परिवर्तन होना जरूरी है, तभी यहां विकास होगा। पीएम ने झामुमो सरकार पर हमला करते हुए बोला कि झारखंड में जमीन दलालों का बोलबाला है। सेना की भी जमीन तक को नहीं छोड़ा। भ्रष्टाचार का यह आलम है कि जेएमएम सरकार को विकास से कोई मतलब नहीं रह गया है। झारखंड में कोयले की खुली छूट मिली हुई है। यहां योजनाओं का पैसा आता है तो वह पैसा खा जाते हैं। पीएम ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में पेपर लीक हो रहा है। पेपर लीक होता है और लाखों रुपयों में एक-एक पेपर बेचा जाता है। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है।  पेपर लीक का पैसा ऊपर तक जा रहा है। पीएम ने कहा कि यहां नौकर के घर में करोड़ों रुपये पकड़े जाते हैं। जीवन में इतने सारे नोट एक साथ नहीं देखा। अबुआ आवास भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। ट्रांस्फर पोस्टिंग में करोड़ों का खेल चल रहा है। इतना ही नहीं, झारखंड के संताल परगना के जिलों में हो रहे बांग्लादेशी घुसपैठ पर भी मोदी ने सरकार को खूब खरी-खोटी सुनायी। पीएम ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या घट रही है और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, झारखंड में यह स्थिति बदलनी है तो परिवर्तन लाना होगा।  बीजेपी लायेगी झारखंड में बदलाव लायेगी। जल्द ही झारखंड में सरकार बदलेगी। बीजेपी झारखंड में रोटी, बेटी और माटी बचायेगी और परिवर्तन लायेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: 83,300 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम- झारखंड के विकास में सहभागी बनना सौभाग्य की बात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *