झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की हड़ताल से कल होगा ‘ब्लैक आउट’

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ  3 अक्टूबर को अपनी मांगों के समर्थन में प्रातः 10:00 बजे से धुर्वा गोल चक्कर मैदान में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में हड़ताल की तैयारी को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि 3 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल को लेकर राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड ट्रांसमिशन जोन के विद्युत कर्मी तैयार हैं और कल सभी रांची के सेक्टर 3 धुर्वा गोल चक्कर मैदान में पहुंचेंगे।

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ  की 6 सूत्री मांगें

  • आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर पुरानी व्यवस्था लागू करे
  • होमगार्ड के तर्ज पर विद्युत कर्मियों का भी मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो
  • नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय हो
  • 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों का नियमित नियुक्ति हो
  • सभी सप्लाई एवं ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच हो और जहां एरियर नहीं दिया गया है वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित हो।

राजा राय ने बताया कि इस हड़ताल में राज्य के 7000 विद्युत कर्मी परोक्ष रूप से शामिल होने जा रहे हैं इसको लेकर गिरिडीह, चतरा, जमशेदपुर, रामगढ़, लोहरदगा गुमला खूंटी आदि क्षेत्रों का दौरा करने के उपरांत वह राज्य के सभी सप्लाई एरिया बोर्ड ट्रांसमिशन जोन के साथी रांची पहुंच रहे हैं। इससे होने वाले किसी भी परिस्थितियों का जिम्मेवार झारखंड ऊर्जा विकास निगम होगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: 83,300 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम- झारखंड के विकास में सहभागी बनना सौभाग्य की बात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *