झारखंड की राजनीति में नयी हलचल! रघुवर दास के चुनाव लड़ने की अटकल!

झारखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर यह है कि राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकल लगायी जा रही है। रघुवर दास के झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकल दो बातों से लग रही है। पिछले दिनों भाजपा के झारखंड के चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा अचानक भुवनेश्वर पहुंच गये। भुवनेश्वर में ओडिशा राजभवन में राज्यपाल रघुवर दास और हिमंता बिस्वा सरमा के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत भी हुई। उस समय उनके बीच क्या बातचीत हुई इसका अब तक तो कोई अनुमान नहीं है, लेकिन सोमवार को जब रघुवर दास अचानकर दिल्ली के लिए रवाना हो गये तब अटकलों का बाजार गर्म हो गया। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान रघुवर दास को झारखंड के विधानसभा चुनाव मैदान में उतार सकता है। एक बात और भी जो सामने आ रही है, वह यह कि पूर्वी सिंहभूम में भाजपा ने एक सर्वे कराया है, जिसमें अधिकांश लोगों की राय यही है कि रघुवर दास को चुनाव लड़ना चाहिए। अब देखना है कि होता क्या है। क्योंकि यही राजनीति है और राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: कल्पना सोरेन के पहुंचने से पहले हो गया बड़ा हादसा, बदलना पड़ा आयोजन स्थल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *