Jharkhand: पुलिस का रूप यह भी, सतगांवा स्कूल में बच्चों को दिया ज्ञान, Good-Bad की दी समझ

सतगांवा पुलिस ने सोशल पुलिसिंग का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक, रांची, झारखंड और पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश के आलोक में सतगांवा पिकेट में तैनात जैप-05 के आरक्षी सूर्यनंदन कुमार शर्मा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, सतगांवा पहुंचे थे। उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत की, उनकी पढ़ाई के बारे में जाना और उन्हें कुछ पढ़ाया भी। सबसे बड़ी बात यह है कि आरक्षी सूर्यनंदन कुमार शर्मा ने बच्चों को क्या अच्छा है और क्या बुराई है, इसके बारे में भी समझाया। आज समाज में जिस प्रकार से छोटे बच्चों के साथ समाज में ओछी हरकतें होती हैं, यहां तक कि इसका वीभत्स रूप भी देखने को मिलता है, उससे कैसे बचा जा सकता है, उसके बारे में भी बताया। बच्चों को Good Touch और Bad Touch क्या है, इसका भी अंतर समझाया। साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया कि उन्हें नशे की आदतों से दूर रहना चाहिए। आज समाज में रोग की तरह फैले साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है, उसके बारे में बताया। बच्चों को उन्होंने यह भी समझाया कि उन्हें हमेशा यातायात के नियमों का पालन भी करना चाहिए। यह उनकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

झारखंड पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश यह चलाये गये इस सोशल पुलिसिंग का उद्देश्य सूदूरवर्ती इलाकों में जहां शिक्षा के प्रसार की गति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां शिक्षा की लौ जगायी जा सके और जागरूकता फैलायी जा सके।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: गढ़वा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से कटा युवक का पैर- VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *