Jharkhand: रक्षा मंत्री के हेलीकॉप्टर में नहीं भर सका ईंधन, झारखंड से सड़क मार्ग से यूपी के लिए हुए रवाना

झारखंड में भाजपा की परिवर्तन रैली का आगाज करने गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर को ईंधन नहीं मिल सका। झारखंड के डीजीपी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड के गढ़वा के वंशीधर नगर के सड़क मार्ग से यूपी के लिए रवाना हुए।

झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटखोरी में भाजपा की परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सबसे भ्रष्ट सीएम बताया था। उन्होंने कहा था कि हेमंत सोरेन ने केवल भारत की स्वस्थ्य लोतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि अब हेमंत सोरेन को सत्ता से बाहर कर भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाने का समय आ चुका है। उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर भारत की छवि को खराब करने और सिख समुदाय को भड़काने का आरोप लगाया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *