Delhi: देश की सबसे युवा महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, 5 मंत्रियों के साथ ली शपथ

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना ने शनिवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। आतिशी के साथ 5 विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। सभी को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके साथ ही आतिशी देश की सबसे युवा महिला मुख्यमंत्री बनने का भी रिकॉर्ड बना लिया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। इसी के साथ आतिशी दिल्ली की कुल मिलाकर 9वीं मुख्यमंत्री बन गई हैं।

आतिशी के साथ 5 विधायकों गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। अहलावत को पहली बार मंत्री बनाया गया है, जबकि बाकी 4 विधायक केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। अहलावत को राजकुमार आनंद की जगह मंत्री बनाया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित आप के कई नेता शामिल हुए।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: हेमंत सरकार ने किया 11 IAS अधिकारियों का तबादला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *