Jharkhand: हेमंत सरकार ने किया 11 IAS अधिकारियों का तबादला

झारखंड सरकार ने 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईएएस अधिकारियों का तबादला इस प्रकार हुआ है-

  1. आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर देवघर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण सरायकेला खरसावां के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है।
  2. अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
  3. पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद को स्थानांतरित करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था धनबाद के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है।
  4. रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर को स्थानांतरित करते हुए परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण गुमला के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है।
  5. शताब्दी मजूमदार, अवर सचिव वित्त विभाग को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के पद पर नियुक्त किया गया है।
  6. श्रुति राज लक्ष्मी (प्रतीक्षारत) को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  7. रवि कुमार (प्रतीक्षारत) को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी देवघर के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है।
  8. दीपेश कुमारी (प्रतीक्षारत) को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी के पद पर नियुक्त किया गया है।
  9. कृष्णकांत कांवरिया (प्रतीक्षारत) को अगले आदेश तक हुसैनाबाद का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
  10. सुलोचना मीणा को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनी नगर सदर के पद पर नियुक्ति एवं पदस्थापित किया गया है।
  11. प्रांजल ढाडा (प्रतीक्षारत) को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर के पद नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है।

समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: कांग्रेस ने प्रदेश इलेक्शन, मेनिफेस्टो और कैंपेनिंग कमिटियों का किया गठन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *