Jharkhand: कल आ रहीं महामहिम राष्ट्रपति, तीन लेयर का मजबूत होगा सुरक्षा घेरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 19 सितंबर रांची आ रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए जो सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं उसमें छह आईपीएस सहित दो हजार जवान तैनाती रहेंगे। राष्ट्रपति के लिए तीन लेयर की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 19 सितंबर को रांची में शाम पांच बजे से रात के 8:30 बजे तक सभी बड़े, छोटे मालवाहक वाहनों, बसों, सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। आकस्मिक सेवा के वाहनों को ही प्रतिबंध से छूट दी जायेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड के छात्र की मौत की करायें निष्पक्ष जांच, ओडिशा राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *