पोर्ट ब्लेयर का नाम बदला, श्री विजयपुरम होगा नया नाम, अमित शाह ने दी जानकारी

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी के रूप में विख्यात पोर्ट ब्लेयर का नाम केन्द्र सरकार ने बदल दिया है। पोर्ट ब्लेयर अब श्री विजयपुरम के नाम से जाना जायेगा। इसकी जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा-

देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है।

‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।

यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो और रामगढ़ को दी 526 करोड़ की योजनाओं की सौगात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *