Jharkhand: जमशेदपुर का मानगो जाम से होगा मुक्त, मंत्री बन्ना गुप्ता ने भूमि पूजन कर कहा फ्लाई ओवर 18 महीनों में होगा तैयार

जमशेदपुर का मानगो काफी व्यस्त इलाका है, यहां अक्सर जाम की स्थिति देखी जाती है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए स्थानीय लोग वर्षों से यहां फ्लाई ओवर की मांग कर रहे थे। अब इसकी शुरुआत हो गयी है। हालांकि फ्लाई ओवर के लिए अभी इन्तजार करना होगा, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फ्लाई ओवर का भूमि पूजन कर दिया है। बन्ना गुप्ता ने ऐलान किया है कि फ्लाई ओवर का निर्माण 18 महीनों में पूरा हो जायेगा। उसके बाद लोगों को जाम से निजात मिल जायेगी।

मंत्री बन्ना गुप्ता फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए। उन्होंने पुष्पांजलि कर व नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बन्ना गुप्ता ने बताया कि फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए 461 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाईओवर 18 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके जमशेदपुर का यातायात काफी सुगम हो जायेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की एक और कामयाबी, Time की Top 100 AI हस्तियों में शामिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *