ऋण माफी योजना किसानों की आर्थिक स्थिति करेगी सुदृढ़: धर्मेंद्र महतो

रांची। रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत किसानों के दो लाख रुपए तक का ऋण माफ किए जाने पर हेमंत सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के भूमिपुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडी किसानों के दर्द को समझा और राज्य मंत्री परिषद द्वारा झारखंड के किसानों का दो लाख रुपए तक का ऋण माफ किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास किया। अब इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसनों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में यह ऋण माफी की योजना मील का पत्थर साबित होगी।

 धन्यवाद की पात्र है हेमंत सरकार- धर्मेंद्र महतो

धर्मेंद्र महतो ने इससे किसानों में हेमंत सरकार के प्रति सहानुभूति के साथ ही विश्वास भी जगने की बात की है। उन्होंने इस योजना से राज्य के लगभग 4:45 लाख किसानों को लाभ मिलने की बात कही ।साथ ही बतया कि  इसके अलावा कृषि ऋण की राशि भी 50000 से बढ़कर 100000 रु  कर दी गई है। इसके लिए भी हेमंत सरकार धन्यवाद की पात्र है। श्री महतो ने कहा कि कृषि मंत्री दीपिका पांडेय भी पदभार ग्रहण करते ही किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से लिया है। इसके लिए वे भी बधाई की पात्र हैं। श्री महतो ने जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सरकार की इन जन नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं जिसका लाभ आने वाले विधानसभा में देखने को मिले।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

 ये भी पढ़ें : बड़ी खबर: झारखंड में दो दर्जन से अधिक IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव के पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *