नहीं रहे पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

image source: social media

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह (Natwar Singh) की शनिवार की रात को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम की मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे (Natwar Singh)  93 वर्ष के थे। कल 12 अगस्त को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। पक्ष और विपक्ष से जुड़े तमाम नेता दुख व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके योगदान को याद किया और संवेदना जताई।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह (Natwar Singh) के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के. नटवर सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। अपने लंबे करियर में, उन्होंने एक प्रतिष्ठित राजनयिक से लेकर एक उत्कृष्ट सांसद तक कई उपलब्धियां हासिल कीं। पद्म भूषण से सम्मानित सिंह लिखने के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

1984 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए

नटवर सिंह भारतीय विदेश सेवा के तेजतर्रार अफसर थे. जिन्होंने 31 साल तक नौकरशाह के रूप में काम किया. 1984 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नटवर सिंह 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में इस्पात, कृषि और कोयला और खान विभागों के साथ राज्य मंत्री बने.

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड -बिहार

ये भी पढ़ें :BIG BREAKING: MS Dhoni के खिलाफ BCCI में शिकायत दर्ज, चौंका देगा पूरा मामला!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *