MS Dhoni BCCI Case: MS Dhoni के खिलाफ BCCI में शिकायत दर्ज, चौंका देगा पूरा मामला!

MS Dhoni BCCI Case

MS Dhoni BCCI Case: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ BCCI में शिकायत की गई है. यूपी के अमेठी के रहने वाले राजेश कुमार मौर्य ने BCCI की एथिक्स कमेटी में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया है. BCCI की रूल 39 के तहत महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ यह शिकायत की गई है.

दरअसल BCCI में की गई यह शिकायत रांची सिविल कोर्ट में महेंद्र सिंह धोनी की ओर से मिहिर दिवाकर के खिलाफ 15 करोड रुपए की धोखाधड़ी मामले के संबंध में है. BCCI की एथिक्स कमेटी की ओर से इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी से 30 अगस्त तक जवाब मांगा गया है. वहीं दूसरी ओर राजेश कुमार मौर्य को इस मामले में 16 सितंबर तक अपना प्रति उत्तर देने को कहा गया है

ये है पूरा मामला
दरअसल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी मामले में रांची सिविल कोर्ट में मिहिर दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. मामला महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही रहे पूर्व क्रिकेटर मिहिर दिवाकर, सौम्या दास और आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रा लि पर लगे धोखाधड़ी के आरोप से जुड़ा है. महेंद्र सिंह धोनी की ओर से 15 करोड़ की धोखाधड़ी से संबंधित केस रांची सिविल कोर्ट में दर्ज करायी गई है. इस मामले में 20 मार्च 2024 को एक अहम फैसला आया था.

ये भी पढ़ें: टाटानगर से जल्द शुरू होंगी 3 वंदे भारत एक्सप्रेस, दी जा रही है ट्रेनिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *