ब्राजील में बड़ा हादसा, विमान में सवार 58 यात्रियों, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

ब्राजील में  शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। इस विमान हादसे में 62 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह विमान हादसा साओ पाउलो राज्य के शहरी आवासीय क्षेत्र में हुआ है। हालांकि इसमें किसी नागरिक के मारे जाने की खबर नहीं है। एयरलाइन वोएपास ने विमान हादसे की पुष्टि की है। बयान के अनुसार साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में 58 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। हालांकि अभी तक विमान हादसे की वजह सामने नहीं आयी है। राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। जिस समय राष्ट्रपति को यह जानकारी दी गयी, उस समय वह एक कार्यक्रम में थे। समाचार मिलने के बाद भीड़ से खड़े होकर एक मिनट का मौन रखने को कहा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: कुश्ती में भी भारत का परचन लहराया, अमन ने देश को छठा मेडल दिलाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *