Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस है खाली करो मोरहाबादी मैदान, आंदोलनकारी सहायक पुलिसकर्मियों को जिला प्रशासन का आदेश

15 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होना है। इस मैदान पर 36 दिनों से राज्य के ही सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं। लेकिन उन्होंने जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि मोरहाबादी मैदान 24 घंटे में खाली हो जाना चाहिए। इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गयी है। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीती दो जुलाई से मोरहाबादी मैदान में डटे हुए है। चूंकि समय कम है, इसलिए सहायक पुलिसकर्मियों बैठकर निर्णय करेंगे कि आगे क्या करना है। हो सकता है वे स्थान बदल कर अपना आन्दोलन जारी रखें। बता दें कि सहायक पुलिसकर्मियों को यह उम्मीद थी कि कैबिनेट में सरकार द्वारा उनके लिए कुछ घोषणा की जायेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। यह भी बता दें कि झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग को लेकर धरना दे रहे सहायक पुलिसकर्मियों पर 19 जुलाई को झारखंड पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: लोकसभा में वक्फ एक्ट संशोधन बिल पेश, चर्चा के बाद JPC में भेजने का फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *