इतिहास रचने की करीब विनेश फोगाट, निगाहें अब गोल्ड पर

भारत की स्टार रेस्लर विनेश फोगाट ने असंभव को सम्भव बनाते हुए पेरिस ओलंपिक के 50 किलोवर्ग के महिला कुश्ती के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही अब पेरिस ओलंपिक में लगातार 3 ब्रॉन्ज मिलने के बाद अब भारत के मिलने वाले पदक का रंग बदल जायेगा। क्योंकि भारत की स्टार रेस्लर विनेश फोगाट 50 किलोवर्ग के फाइनल में पहुंच गयी है। विनेश के पास ओलंपिक छोड़ हर बड़े खेल का पदक है। इसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, एशियाई खेल का खिताब, विश्व चैंपियनशिप के दो कांस्य के साथ एशियाई चैंपियनशिप के आठ पदक शामिल हैं। वह रियो और तोक्यो ओलंपिक में हालांकि पदक नहीं जीत सकी थी। विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर गुजमन लोपेज को 5-0 से मात दी। इस बाउट का पहला पीरियड काफी फंसा हुआ रहा, जिसमें कोई भी पूरी तरीके से हावी नहीं दिखा। हालांकि इस दौरान विनेश ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। फिर दूसरे पीरियड की शुरूआत में विनेश ने लगातार 2-2 पॉइंटस की बढ़त हासिल करते हुए 5-0 की बढ़त हासिल कर ली। क्यूबा की रेसलर वापसी नहीं कर पाई और विनेश ने बाउट अपने नाम कर ली। इससे पहले विनेश ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैम्पियन यूई सुसाकी को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: विनोद कांबली के लिए एक कदम चलना हुआ मुश्किल, आखिर हुआ क्या है सचिन के बचपन के दोस्त को? (VIDEO)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *