Paris Olympics: मनु भाकर से तीसरे पदक की लगी उम्मीद, 25 मी. पिस्टल में तीसरे नम्बर पर

भारत की ईशा सिंह ने 10वीं पोजिशन से किया क्वालिफाई

पेरिस ओलंपिक में अब तक भारत को दो ब्रॉन्ज मेडल दिला चुकीं स्टार शूटर मनुभाकर से देश को तीसरे पदक की उम्मीद बंध गयी है। शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक 7वें दिन 25 मी. पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और तीसरे नम्बर पर रहीं। इसी स्पर्द्धा में भारत की एक और जानी-मानी शूटर ईशा सिंह 10वें स्थान पर रहीं। 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड में नम्बर 1 पर रहीं हंगरी की वेरोनिका मेजर, नम्बर 2 पर रहीं फ्रांस के केमिली जेडरजेवस्की और नम्बर 3 मनु भाकर के 294 अंक थे। किन्तु तकनीकी कारणों से इन्हें उन्हें पोजिशन दी गयी।

बता दें कि मनु भाकर इससे पहले अब तक दो ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में डाल चुकी हैं। पहला ब्रॉन्ज उन्होंने महिलाओं की एकल 10 मी. पिस्टल स्पर्द्धा में जीता था। उसके बाद उन्होंने 10 मी. पिस्टल की युगल स्पर्द्धा में जोड़ीदार सरबजोत सिंह के साथ मिलकर जीता था। इस उपलब्धि के साथ ही मनु भाकर निशानेबाजी स्पर्द्धा में अब तक दो पदक जीतने वाली पहली निशानेबाज तो बन ही चुकी हैं। तीसरा पदक जीतने के बाद वह अपनी उपलब्धियों में और वृद्धि कर लेंगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: विधानसभा सदस्यता रद्द किये जाने के खिलाफ लोबिन पहुंचे हाई कोर्ट, आदेश को दी चुनौती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *