Jharkhand: रांची में ठेकेदार ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी

रांची के रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में काली शंकर अपार्टमेंट में सत्यजीत सरकार नाम के एक ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। 52 वर्षीय सत्यजीत सरकार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के वर्धमान का निवासी थी। हालांकि वह लम्बे समय से रांची में रहकर बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता था।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी, जो अपने बच्चों के साथ मायके गयी हुई थी, गुरुवार रात को फोन किया फोन जब रिसीव नहीं तो शुक्रवार की सुबह उसने रांची में रहने वाले पड़ोसी रिश्तेदार को फोन करके पता लगाने की बात कही।। रिश्तेदार तथा अन्य लोग सत्यजीत सरकार के घर पहुंचे, दरवाजा अन्दर से बंद था। काफी आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। अन्दर सत्यजीत का मृत शरीर पड़ा था और उसकी हाथ में पिस्टल भी थी। सत्यजीत सरकार ने किस कारण से आत्महत्या की इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: अनुराग गुप्ता ने सम्भाला झारखंड डीजीपी का प्रभार, लॉ एंड ऑर्डर पर जोर देने की कही बात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *