आज से Women’s Asia Cup की शुरुआत, पहली भिड़ंत पाकिस्तान के साथ

Women's Asia Cup starts today, first clash with Pakistan

विश्व क्रिकेट में अब अपनी छाप छोड़ रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से शुरू हो रहे Women’s Asia Cup में मैदान में उतर रही है। भारत की पहली भिड़ता पाकिस्तान के साथ है। भले ही भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान जैसी प्रतिस्पर्धी से है, लेकिन टीम इंडिया की बालाएं पूरी तरह से आत्मविश्वास से लबरेज हैं। श्रीलंका में शुक्रवार से शुरू हो रही महिला एशिया कप प्रतियोगिता T-20 फॉर्मेट में खेली जायेगी। यह प्रतियोगिता भारत के लिए अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहतर अवसर होगा।

एशिया कप में भारतीय टीम हरमनप्रीत की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। बता दें कि भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है। भारत ने चार में से तीन टी20 का खिताब और चारों बार 50 ओवरों के प्रारूप में जीत दर्ज की है। महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। जहां तक पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन की बात है तो भारत ने एशिया कप में 14 मैचों में 11 जीत दर्ज की है।

पाकिस्तान की टीम एशिया कप में निदा दर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कई बदलाव किये हैं। ईरम जावेद, ओमैमा सोहेल और सैयदा आरूब शाह को इस साल पहली बार टीम में जगह मिली है जबकि तस्मिया रूबाब पदार्पण करेंगी।

एशिया कप प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाये गये हैं। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीमें हैं। जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, मलयेशिया, थाईलैंड की टीमें हैं।

भारतीय टीम – हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, संजीवन साजना।

आज के मैच

  • नेपाल – यूएई (2.00 बजे अपराह्न)
  • भारत-पाकिस्तान (7.00 बजे सायं)

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: बेडरूम से बांग्‍लादेश तक बना रखा था गुप्‍त सुरंग, करता था तस्करी, देखें VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *