Jharkhand: हिंदू को हिंसक बताने वाले हिंदू एवं हिंदुस्तान की संस्कृति को नहीं जानते – दीपक प्रकाश

अगर हिन्दू हिंसक होता तो स्वामी विवेकानंद, महर्षि दयानंद तथा महात्मा गांधी भी हिंसक होते, क्योंकि वे हिन्दू धर्म को मानते थे। ये बातें भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने धनबाद जिला के झरिया स्थित अनिल मैरेज हॉल के सभागार में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कही।

दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र एवं पटका देकर बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। केवल चुनाव ही नही बल्कि दिन प्रतिदिन होने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता ही सफल बनाता है, अभियान को पूरा करता है।

दीपक प्रकाश ने  कहा कि कांग्रेस पार्टी के सहजादे जिनको हिन्दू धर्म की  कोई जानकारी नहीं है वे हिन्दू धर्म एवं हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म ने कभी भी किसी दूसरे धर्म,जाति या संस्कृति पर आक्रमण नहीं किया है और हिन्दू कभी हिंसक नहीं होता है। अगर हिन्दू हिंसक होते तो उनके धार्मिक अनुष्ठान में नारा नहीं लगाया जाता  कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों मे सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। सभी प्राणियों में सद्भावना और विश्व का कल्याण की बात करने वाले हिन्दू कभी अराजक और हिंसक नही हो सकता है। अगर हिन्दू हिंसक होते तो आज पूरी दुनियां में दूसरे धर्म का उदय ही नही होता।

दीपक प्रकाश ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की लगन एयर मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नेताओं को तो रोज सम्मानित किया जाता है लेकिन कार्यकर्ता चुपचाप काम में जुटा रहता है। जनता के सवालों से जूझता है,जन प्रतिनिधियों से संबंधित शिकायतों को सुनता है।और सब कुछ सहन कर जनता की सेवा में जुटा रहता है,समस्याओं के समाधान में हर संभव प्रयास करता है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार जो तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है उसको आप सबके सहयोग से सबक सिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में इंडी गठबंधन की सरकार विकास की पथ पर पांच इंच भी आगे नहो बढ़ पाई है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में आज यहां कोई सुरक्षित नहीं है। आदिवासी और दलित महिलाओं के साथ रोजाना दुष्कर्म तथा हत्या की घटनाएं घटित हो रही है। बेरोजगार आज नौकरी की तलाश में दर दर भटक रहे है। सरकार अपने द्वारा की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने में असक्षम है। अतः इस सरकार को एक पल भी सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

आज के कार्यकर्ता अभिनंदन सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा में धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, धनबाद लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, वरिष्ठ नेत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिणी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवालसहित हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी की बात मानी, परीक्षा रद्द करने से इनकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *