2nd हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप 2024 के लिए झारखंड महिला और पुरुष टीम के लिए आज हुआ ट्रायल

14 जुलाई से 21 जुलाई 2024 तक बंगाल में आयोजित 2nd हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जॉन महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 , के लिए हॉकी झारखंड टीम गठन के लिए आज महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में आयोजित हुई ।महिला वर्ग का चयन ट्रायल में सिमडेगा, खूंटी, गुमला, ,रांची , हजारीबाग, साई , एकलव्य हॉकी सेंटर सहित झारखंड के अन्य जिला से महिला वर्ग में 70 और पुरुष वर्ग में 35 कुल 105 हॉकी खिलाड़ी सामिल हुए। इन खिलाड़ियों में से महिला वर्ग के 70 मे से 25 तथा पुरुष वर्ग के 35 में से 25 खिलाड़ी चयनित किए गए है ,जिनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनमे से बेहतर 18 =18 खिलाड़ियों को चयनित कर उक्त प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *