Medal for Jharkhands Policemen रांचीः गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू झारखंड पुलिस के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी. गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदक का ऐलान कर दिया है. झारखंड पुलिस के 9 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति का पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है (Medal for Jharkhands Policemen). वहीं 11 पुलिसकर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया है.
इन्हें मिला पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री
एएसपी विपुल पांडे
डीएसपी रविंद्र कुमार
एएसआइ अर्जुन कुमार सिंह
सब इंस्पेक्टर ब्रिज कुमार
सब इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू
सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह
कंस्टेबल नवनीत नवल
सब इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार सिंह
हवलदार अरविंद मिंज
राष्ट्रपति पदक
नवीन कुमार लकड़ा, डीएसपी
पुलिस सराहनीय सेवा पदक
शंकर कामती, इंस्पेक्टर झारखंड जगुआर
राजीव कमल, इंस्पेक्टर टेक्निकल, पुलिस वायरलेस टीम रांची
तुफैल खान, सब इंस्पेक्टर, चाईबासा
गुरुदेव कुमार ठाकुर, सब इंस्पेक्टर आर्म्ड फोर्स होटवार
सिंहराज तमांग, सब इंस्पेक्टर, आर्म्ड फोर्स
मोहम्मद अरशद खान, आर्मर सब इंस्पेक्टर कोटवार
बसंत कुमार पासवान, हवलदार, डीआईजी ऑफिस चाईबासा
रंजीत कुमार, हवलदार रांची पुलिस
बच्चन सिंह, हवलदार, झारखंड आर्म्ड फोर्स
अमित कुमार, हवलदार रांची पुलिस
प्रभाकर केरकेट्टा, हवलदार रांची पुलिस
संजय कुमार गोराई, हवलदार रांची पुलिस
ये भी पढ़ें : रांची के बस स्टैंड के पास तीन लोगों पर हमला, महिला की मौत, दो की हालत गंभीर