Jharkhand Naxal: झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लोहरदगा और पड़ोसी जिलों के बुलबुल क्षेत्र के जंगलों में अभियान चलाकर 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें नक्सली संगठन के जोनल कमांडर, सब जोनल कमांडर, एरिया कमांडर रैंक के नक्सली शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि 8 फरवरी से ‘ऑपरेशन डबल बुल’ शुरू किया गया था। इसमें लोहरदगा और पड़ोसी जिलों के बुलबुल क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर बलराम उरांव भी गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम था। अभियान के दौरान भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद, विस्फोटक, डेटोनेटर और नक्सली संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

ये नक्सली गिरफ्तार किए गए
10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकेश नागेसिया, शैलेश्वर वराव, मुकेश कोरवा, वीरेन कोरवा, शैलेंद्र नागेसिया, संजय नागेसिया, शीला खेरवार, रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी शामिल हैं। सोमवार तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की 10 बार नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई।
ये हथियार बरामद किए गए
एक इंसास रायफल, 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन रायफल, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 21 मैगजीन समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है। बलराम पर 82 केस दर्ज हैं। बता दें कि 10 दिन पहले 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू समेत साथियों के बुलबुल के जंगल में घूमने की सूचना मिली थी। इस दौरान अभियान में तीन जवान आईईडी की चपेट में आकर जख्मी हो गए थे। पुलिस ने एक नक्सली को मार भी गिराया था।
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन के प्रयास से मानव तस्करी की शिकार 5 बच्चियों को दिल्ली में कराया गया मुक्त
Jharkhand Naxal Jharkhand Naxal